About JJIC

About JJIC, Basera

जनता जनार्दन इंटर कॉलेज, बरला – शुक्रताल रोड पर गांव – बसेड़ा, जिला – मुज़फ्फरनगर में स्थित है | इस कॉलेज की स्थापना सन् 1965 में परमपूज्य 1008 वीतराग स्वामी कल्याणदेव जी महाराज के मार्गदर्शन एवं गांव के सम्मानित व्यक्तियों, चौधरी जगत सिंह जी, श्री शांति प्रकाश जी, श्री जगभूषण जैन जी आदि के अथक प्रयासों द्वारा की गयी थी | जिसे चौधरी पदम् सिंह जी, श्री उम्मेद सिंह जी, चौधरी धर्मवीर सिंह जी (बाबूजी) एवं प्रधानचार्य श्री नरेश कुमार बालियान जी द्वारा आगे विकसित किया गया | इन सभी महानुभावों के सानिध्य एवं सहयोग के द्वारा ही यह संभव हो पाया |

जिसे सन् 1965 से अब तक प्रबंध समिति एवं विद्यालय परिवार द्वारा पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से निरंतर चलाया जा रहा है | इस विद्यालय के निर्माण एवं विकास में प्रबंध समिति का विशेष योगदान रहा है | जिसके लिए विद्यालय परिवार एवं समस्त ग्रामवासी सदैव आभारी रहेंगे |

IMG_9893

विद्यालय का पाठ्यक्रम

उ० प्र० माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज (यू०पी० बोर्ड) द्वारा निर्धारित

High School Curriculum

इस विद्यालय में हाईस्कूल स्तर पर कृषि विज्ञान, वाणिज्य, कला, गृह विज्ञान एवं अन्य सभी अनिवार्य विषयों की मान्यता उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध है |

Intermediate Curriculum

इंटरमीडिएट स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, इतिहास एवं भूगोल की मान्यता उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध है | तथा कृषि विज्ञान, वाणिज्य एवं गृह विज्ञान विषयों की मान्यता नए सत्र से संभावित है |

30
Experience Teachers
45000
Students Enrolled
95%
Passing Result
100%
Satisfied Parents

विद्यालय के पूर्व मेधावी छात्र

क्रoसंo नाम
1) श्री अनिल कुमार भारतीय रेलवे (सेवानिवृत)
2) श्री अजीत सिंह ओ० एन० जी० सी० (सेवानिवृत)
3) श्री संजीव कुमार पुलिस विभाग (सेवानिवृत)
4) श्री अरविन्द कुमार प्रदुषण विभाग (कार्यरत)
5) श्री प्रभात कुमार वर्तमान प्रधानाचार्य